फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Tue, 25 Apr 2017 04:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
नशा तस्कर गिरफ्तार - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
आरएस पुरा और जम्मू में सक्रिय कुख्यात अपराधी और नशा तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया है। इसके पास से हेरोइन और नकदी समेत कई तरह का सामान बरामद किया गया है। चट्ठा पुलिस चौकी की ओर से स्कास्ट के पास नाका लगाकर इसे पकड़ गया।
विज्ञापन


एसडीपीओ गांधी नगर रफीक मन्हास ने बताया कि एसआई संदीप चाढ़क की टीम की ओर से नाका लगाया गया था। जहां मीरां साहिब की तरफ से आते एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में रोका गया। उसके पास काले रंग का बैग था। तलाशी लेने पर बैग से 15 ग्राम हेरोइन, 75800 रुपये नकदी, एक लैपटाप, इंजेक्शन लगाने वाली सिरेंज, पाउच आदि बरामद हुआ। 

पूछताछ में उसने अपना नाम रतन लाल निवासी आरएस पुरा आगरा चक बताया। मन्हास का कहना है कि रतन लाल उर्फ पिद्दू लंबे समय से नशे की तस्करी में सक्रिय है। इस पर अलग अलग थानों में तस्करी के अलावा अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके पास से काफी कुछ जानकारी मिलेगी। वह यह सामान सतवारी इलाके में बेचना चाहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें