फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 25 Apr 2017 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजमार्ग पर बहरौला गांव के निकट एक टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी लक्ष्मी नारायण ने बताया की गांव धौंज निवासी संजय व उसका भाई वीरेंद्र बाइक पर सवार होकर होडल से पलवल आ रहे थे। जब वे बहरौला के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति में आ रहे एक टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वे दोनों सड़क पर जा गिरे। सड़क पर गिरते ही वीरेंद्र का सिर सड़क से टकराया तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई।  

सूचना मिलने के बाद मृतक वीरेंद्र के शव को अस्पताल भिजवाकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  पुलिस के अनुसार वीरेंद्र व संजय में से किसी ने भी बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें