फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक के अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत

Tue, 10 Mar 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजी-रोटी का जरिया बना ट्रैक्टर अपने ही चालक के लिए मंगलवार को काल बन गया। गाडीगढ़ में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया और उसके टायर हवा में गए।
विज्ञापन


ट्रैक्टर का सारा वजन चालक कदीपा, आगरा चक्क, मीरां साहिब निवासी विजय कुमार (40) के शरीर पर पड़ गया और दर्दनाक मौत हो गई। इससे पहले घायल अवस्था में विजय कुमार को जीएमसी में भर्ती करवाया गया था। तीन घंटे के बाद विजय ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक विजय कुमार अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर आरएस पुरा से जम्मू शहर की ओर आ रहा था, कि गाडीगढ़ में अचानक उसके ट्रैक्टर में कोई तकनीकी खराबी आ गई। विजय का ट्रैक्टर पर से नियंत्रण हट गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


टायर हवा में उठ गए। विजय जमीन पर गिरा और ट्रैक्टर विजय के शरीर पर धड़ाम से आ गिरा। विजय के शरीर की पसलियां टूट गई। घटनास्थल पर वह जोर जोर से चिल्लाया और आसपास के लोगों ने किसी तरह से विजय कुमार को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला।

वह खून से लथपथ था, और शरीर के अंदरूनी हिस्सों पर भी गहरी चोट आई थी। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। हादसा करीब 3.30 बजे हुआ।
विज्ञापन


जीएमसी में इलाज के दौरान शाम 6.30 बजे विजय कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें