सार्वजनिक वितरण प्रणाली (सांकेतिक फोटो)
पुलिस ने सरकारी राशन की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। सरकारी डीलर को लोगों का राशन निजी दुकानदारों को बेचते हुए दबोचा गया है। 207 बैग में दस टन राशन बरामद किया गया।
यह राशन सरकारी बोरियों से निकाल कर स्थानीय स्तर के ब्रांड की बोरियों में भरा जा रहा था। पकड़ा गया डीलर राजिंदर कुमार नैरा मंडलीक, मढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने इसे लेकर 3/7, 406, 409 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
बताया जाता है कि किसी ने पुलिस को सूचना दी कि बोरियों से राशन निकाल कर दूसरी बोरियों में भरा जा रहा है। आशंका है कि यह राशन सरकारी होगा। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जब जांच की तो पाया कि सरकारी राशन को एक बैग से दूसरे बैग में भरा जा रहा था। जांच में पाया गया कि आरोपी डीलर इसे निजी दुकानदारों को बेच रहा था।