फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में लापता युवक का गोलियों से छलनी शव बरामद

Tue, 25 Oct 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
dead body - फोटो : demo
विज्ञापन
कुलगाम जिले में गोलियों से छलनी एक 23 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार को बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार यारीपोरा इलाके में खुले मैदान में शमीम अहमद पतलू का शव बरामद किया गया। वह पड़ोसी जिले अनंतनाग के अरवानी स्थित अपने गांव से 19 अक्टूबर से लापता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, शोपियां जिले के जैनपोरा थाना 7 के चेरीमार्ग गांव में बीती रात आतंकियों की ओर से गोली मारे जाने से घायल युवक मोहम्मद आमिर भट को इलाज के लिए स्किम्स में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें