फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों के साथ तीन आटो लिफ्टर पकड़े

Tue, 25 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने जैदपुर हाईवे बाईपास के पास दो बाइकों समेत तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनोें आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात चेंकिग के दौरान जैदपुर हाईवे बाइपास पर बाइक चोरों को पकड़ने का दावा किया है। सिटी चौकी इंचार्ज पीके सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को देखकर भाग रहे तीन युवकों को जब रोक कर उनसे पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बाइक चोर होने की जानकारी मिली।

पुलिस ने जांच कर इनके पास से चोरी की दो बाइकें बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों सकरीन पुत्र इरशाद निवासी ग्राम जरहरा थाना जैदपुर, राहुल सैनी पुत्र शिवमंगल निवासी ग्राम कोपवा थाना जैदपुर व नरेंद्र पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम दुंदपुरवा कोतवाली नगर शामिल है।
विज्ञापन


तीनों आरोपियों ने पूछताछ में लखनऊ व जिले में कई जगहों पर बाइक चोरी की वारदातें कबूली है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ चोरी समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें