फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में CRPF कर्मी की गोली लगने से मौत

Thu, 02 Feb 2017 06:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
जनरल अफसर (जीओ) मैस में तैनात सीआरपीएफ कर्मी (अरदली) की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के वक्त वह खाना बना रहा था। जहां कुछ अधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मृतक शिव कुमार हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर का रहने वाला था। वह सीआरपीएफ की 76 बटालियन छन्नी में तैनात था। वीरवार को सुबह करीब 10 बजे यह घटना हुई। एकदम गोली चलने की आवाज आई। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिव कुमार के पास एके 47 पड़ी हुई थी। गोली उसके गले के निचले हिस्से पर लगी हुई थी। आवाज सुनते ही अन्य कर्मी भी जमा हो गए। गोली लगने से उसकी एकदम से मौत हो गई। हालांकि उसे जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि वह कुछ ही दिन पहले छुट्टी काट कर आया था। पुलिस ने इसे लेकर 174 के केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें