फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा से 44 लाख रुपये की हेराफेरी ,क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया मामला

Sat, 08 Oct 2016 03:51 PM IST
विधवा से 44 लाख रुपये की हेराफेरी ,क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन
धोखाधड़ी का मामला - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच एक विधवा के 44 लाख रुपये की हेराफेरी के मामले में एक युवक अतुल छिब्बर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच में बबिता जैन निवासी इंडस्ट्रियल कांप्लेक्स बाड़ी ब्राह्मणा जम्मू ने प्रथम अतिरिक्त मुनसिफ जज जम्मू की अदालत में लिखित में शिकायत पेश की।
विज्ञापन


कोर्ट में शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज किया। शिकायत के अनुसार महिला से 44 लाख रुपये लिए गए। महिला ने बताया उसके पति मेहताबपुर हिमाचल प्रदेश और सिडको बाड़ी ब्राह्मणा में काटन सीड की यूनिट चलाते थे। संपत्ति विवाद के कारण उसके पति का 14 फरवरी 2013 में हत्या कर दी गई। पीछे दो नाबालिग बच्चे रह गए। 

इसके बाद अतुल छिब्बर निवासी छन्नी हिम्मत ने उनसे संपर्क किया। उसने कहा कि होशियारपुर पंजाब में रिश्तेदार हैं। बबिता जैन पंजाब निवासी हैं और उसके मायके के पास ही वह रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार मांगने पर भी नहीं लौटाए पैसे

पैसों की हेराफेरी - फोटो : अमर उजाला
अतुल ने बताया कि वह उनका बिजनेस देख लेगा। विश्वास जीतने के बाद अतुल ने कहा कि वह हत्या का मामला भी सुलझा लेगा और आरोपियों को सजा दिलाएगा। विश्वास से आठ लाख रुपये चेक के जरिए दिए और अन्य राशि धीरे-धीरे नगद दी गई, ताकि औद्योगिक यूनिट के लिए कच्चा माल खरीदा जा सके।

समझौता दस्तावेज व हुंडियां भी दी गई। अतुल ने कोई राशि यूनिट में खर्च नहीं की। यूनिट शुरू नहीं हो पाई और कई बार रुपये मांगने पर भी शिकायतकर्ता को राशि नहीं लौटाई गई। फोन नंबर भी बंद कर दिए गए। शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने प्राथमिक जांच शुरू की।

जांच में पाया 36 लाख रुपये नगद हासिल किए गए। आठ लाख रुपये चेक के जरिए दिए। शिकायतकर्ता से धोखाधड़ी करने के लिए उसने हुंडी व दस्तावेज भी दिए, जो किसी काम के नहीं थे। एक विधवा से 44 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। इस शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने अतुल छिब्बर निवासी छन्नी हिम्मत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें