फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो चालक के लिए नाबालिग ने निगला जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा में रहने वाले एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ जीने-मरने की कसमें खाते हुए मंगलवार को एक साथ मरने की मंशा से जहर निगल लिया। इससे दोनों की हालत खराब हो गई। गंभीर हालत में दोनों को सांबा से जीएमसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जीएमसी में दोनों का इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। दोनों के परिवार के लोग मौजूद हैं, जोकि दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कह रहे हैं, जबकि युवक ने प्रेमिका से शादी करने की इच्छा जताते हुए परिवार की ओर से एतराज करने का खुलासा किया है।

जानकारी के मुताबिक स्मैलपुर, सांबा के रहने वाले तेजिंद्र सिंह (26) ने अपनी प्रेमिका के साथ मंगलवार को आटो में जहर खा लिया। इससे दोनों की हालत खराब होने लगीं। आसपास के लोगों ने दोनों को बेहोश होते और उलटियां करते देखा तो अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन

युवक आटो चालक, युवती ग्यारहवीं की छात्रा

तेजिंद्र के मामा के बेटे ने तेजिंद्र के पिता को घटना की जानकारी दी। वह तुरंत सांबा अस्पताल पहुंचे, दूसरी तरफ युवती के परिवार वालों को भी सूचना दे दी गई। तेजिंद्र आटो चालक है, जबकि युवती ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा है।

तेजिंद्र के मुताबिक वह पिछले चार साल से युवती के साथ प्रेम करता आ रहा है, लेकिन दोनों के परिवार वाले उनकी शादी के लिए तैयार नहीं हैं। इस बीच तेजिंद्र के रिश्ते की बात भी कहीं चला दी गई। इस बात से दोनों चिंतित रहने लगे।

दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खाई थी, जिसके चलते एक साथ जी नहीं सके, लेकिन एक साथ मरने की इच्छा से जहर निगलने का फैसला कर लिया और ऐसा कदम उठाया। फिलहाल, दोनों के परिवार के लोग उनके प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं होने की बात कह रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें