फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए कांस्टेबल को पीटा

Mon, 11 Jan 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के कानाचक में पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने पहुंचे एक पुलिस हेड कांस्टेबल को महंगा पड़ गया। पत्नी की शिकायत पर थाने पहुंची महिला को लेकर जब हेड कांस्टेबल आरोपी पति के पास मामला सुलझाने पहुंचा तो उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


कांस्टेबल किसी तरह वहां से भागा और थाने पहुंचा। इसके बाद पुलिस की टीम ने छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार हेड कांस्टेबल सोहन लाल के पास महिला शिकायत लेकर पहुंची। उसने बताया कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। कांस्टेबल महिला के साथ उसके घर जाने लगा।

तभी रास्ते में आरोपी पति दीपक ने अपने साथी अश्विनी के साथ मिलकर कांस्टेबल को रोक लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। दोनों सलाह बनाने लगे कि कांस्टेबल को टोकों से मारेंगे।
विज्ञापन


इस पर कांस्टेबल वहां से भागा और अपनी जान बचाई। कांस्टेबल ने कानाचक थाने में आकर मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को छापा मार कर पकड़ लिया। इसे लेकर 353 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें