फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में ड्राई फ्रूट की दुकान के बाहर मिला कांस्टेबल का शव, मौजूदा समय में था निलंबित

Tue, 26 May 2020 02:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

जम्मू शहर के इंदिरा चौक स्थित एक ड्राई फ्रूट की दुकान के पास निलंबित कांस्टेबल का शव बरामद हुआ है। मृतक अखनूर के पलांवाला का रहने वाला था। कांस्टेबल मौजूदा समय में निलंबित चल रहा था। सोमवार को कांस्टेबल को अचेत अवस्था में पड़ा हुआ देखा गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से इसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कांस्टेबल की पहचान राजेश सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राजेश सिंह दो साल पहले हरी मार्केट पुलिस चौकी में भी रह चुका है। किसी कारणवश राजेश को निलंबित किया गया था।

हरी मार्केट चौकी प्रभारी पंकज सिंह का कहना है कि कुछ लोगों ने राजेश को एक ड्राई फ्रूट की दुकान के पास अचेत अवस्था में देखकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से हमें इसकी जानकारी मिली थी।
विज्ञापन


फिलहाल कांस्टेबल के शरीर पर किसी तरह का कोई निशान नजर नहीं आया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने इसे लेकर 174 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें