फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र पुलिस की कस्टडी से भागा ट्रांसपोर्टर का बेटा दिल्ली में धरा

Tue, 26 May 2020 01:33 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • 16 मई को नागपुर पुलिस को दिया था चकमा
  • केरल और दिल्ली के ट्रांसपोर्टर हैं आरोपी के पिता
विज्ञापन
जेल में बंद कैदी (प्रतीकात्मक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र पुलिस की कस्टडी से फरार हुए अपराधी को दक्षिण जिले की नेबसराय थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अंबेडकर नगर में छिपा हुआ था। वह मुंबई और नागपुर में फिरौती के लिए अपहरण की वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपी के पिता दिल्ली व केरल के ट्रांसपोर्टर हैं। पुलिस ने आरोपी को कोरोना टेस्ट भी कराया है, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल ठाकुर के अनुसार, नेबसराय थानाध्यक्ष नरेश सोलंकी को सूचना मिली था शातिर अपराधी सीजो चंद्रारण उर्फ नादर उर्फ प्रिंस 16 मई को नागपुर पुलिस की कस्टडी से उस समय फरार हो गया था जब उसे इलाज के लिए नागपुर में सरकारी अस्पताल ले लाया जा रहा था। वह दिल्ली के दक्षिणपुरी, अंबेडकर नगर में छिपा हुआ है। थानाध्यक्ष की देखरेख में एसआई नरेश कुमार, सिपाही अभय सिंह व अखिलेश की टीम ने आरोपी को स्कूल लेन अंबेडकर नगर से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व आंध्र प्रदेश में मामले दर्ज हैं।

लड़की के चक्कर में बना अपराधी
आरोपी की 2007 में शादी हुई थी और उसके पिता के कई ट्रक हैं। 2012 में सीजो खुद ट्रक चलाकर मुंबई ले गया था, जहां उसकी एक लड़की से दोस्ती हो गई थी। किसी बात पर लड़की से कहासुनी हुई तो उसने लड़की को गोली मार दी। हालांकि, लड़की बच गई थी। इस मामले में वह गिरफ्तार हुआ था। जेल में उसकी मुलाकात अन्य अपराधियों से हुई और जब वह बाहर आया तो इनके साथ मिलकर फिरौती के लिए अपहरण करने लगा। इन्होंने 30 अक्तूबर, 2018 को बिल्डर के 17 वर्षीय बेटे का अपहरण किया था और एक करोड़ की फिरौती मांगी थी। इस मामले में नागपुर पुलिस ने सीजो समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें