फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से कांस्टेबल जख्मी

Fri, 20 Feb 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जानीपुर थाना अंतर्गत बसंत नगर पेट्रोल पंप के नजदीक वीरवार की दोपहर को एक बेकाबू कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में कांस्टेबल अमित कुमार निवासी भद्रवाह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी नाक और सिर पर गहरी चोट लगी।
विज्ञापन


चालक घटनास्थल से फरार हो गया, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल अमित को एसएमजीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के मुताबिक अमित कुमार जानीपुर थाने में पिछले कुछ समय से तैनात है। लॉ एंड आर्डर की ड्यूटी के चलते उसे कोर्ट में तैनात किया हुआ है। वीरवार की दोपहर जब वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर थाने आ रहा था,
विज्ञापन


तभी बनतालाब से जम्मू जा रही एक बेकाबू कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। अमित ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो साथियों ने उसे शालामार अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें