जम्मू में एक पुलिस कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक शंकर सिंह मूल रूप से पुंछ का रहने वाला था, जो इस समय शहर के डिग्याना इलाके में रहता था। वीरवार को वह एक पार्क में मिला। इसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस टीम उसे उठाकर जीएमसी अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वह रियासी जिले में तैनात था और कुछ दिन से नौकरी से गैर हाजिर चल रहा था।