फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर में नौकरी के नाम पर ठग लिए 3 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से तीन लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत गांधी नगर पुलिस स्टेशन में की है।
विज्ञापन


इसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर नंबर 4 में 420 के तहत शास्त्री नगर के रामपुरा के रहने वाले शरणपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित सैनिक कालोनी की रहने वाली है।

आरोपी का रामपुरा में ही एक कार्यालय भी बताया जा रहा है। अभी पुलिस ने आरोपी को पकड़ा नहीं। जानकारी के अनुसार अनु चौधरी ने पुलिस को शिकायत कि उसने शरणपाल को तीन लाख रुपये दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन

आरोपी का शास्त्री नगर के रामपुरा में कार्यालय

उसे कहा गया था कि उसे सिंगापुर भेजकर नौकरी दिलाई जाएगी। इसके आधार पर उसने पैसे दे दिए। इसके लिए शरणपाल ने कार्यालय भी खोल रखा है। पिछले काफी समय से वह अपने सिंगापुर जाने के बारे कार्यालय में चक्कर काट रही है, लेकिन उसे हर बार बहाना बनाकर टाल दिया जाता रहा।

अब उसे शक हुआ कि उसे ठगा जा रहा है, इसलिए अब पुलिस को शिकायत दी गई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कराया, लेकिन अभी तक आरोपी नहीं पकड़ा गया है। गांधी नगर थाने में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।

अभी पांच महीने पहले भी एक कंपनी के लोग कइयों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गए। इसका अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। एसएचओ बिशनेश कुमार से इस मामले को लेकर काफी बार बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई उचित जवाब नहीं दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें