फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे से शुरू विवाद खूनी संघर्ष में बदला

Tue, 03 May 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
वारदात - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
शादी विवाह में डीजे पर थिरकने के दौरान शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो गुटों में हुए विवाद में चार लोग जख्मी हुए हैं। उन्हें पहले थाने लाया गया और फिर जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक गुट की शिकायत के आधार पर दूसरे गुट पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


मामला सिटी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पहाड़ियां मोहल्ला का है। विवाद सोमवार रात को हुआ। यहां रहने वाले प्यारा सिंह और एक अन्य व्यक्ति के बीच विवाद हुआ। मंगलवार को सुबह दोनों के बीच फिर से मारपीट होने लगी।

इस बीच अन्य व्यक्ति के भाई नानक सिंह ने बीचबचाव का प्रयास किया तो प्यारा सिंह ने नानक सिंह के सिर पर लाठी से वार कर दिया। नानक ने भी लाठी छीनकर उसके सिर पर वार कर दिया। इस बीच प्यारा सिंह की पत्नी और बेटी भी आ गए और उनको भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ शक्ति शर्मा का कहना है कि अभी नानक सिंह की ओर से शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें