फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना के आरोप में ससुरालियों पर केस दर्ज

Mon, 17 Nov 2014 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के कुछ साल के बाद ही और दहेज लाने के साथ प्रताड़ित करने के आरोप में एक विवाहिता की शिकायत पर पति और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रूप नगर में रहने वाली अंबिका ने वुमेन सेल में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर रूपनगर निवासी महिला के पति अभिषेक, ससुर अशोक कुमार और सास निर्मला के एफआईआर दर्ज कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रूप नगर की रहने वाली अंबिका और उसके परिवार वालों ने उन्हें शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले अंबिका की शादी रूप नगर निवासी अभिषेक के साथ हुई थी। अंबिका के माता-पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक जो हो सका, दहेज दे दिया था। इस दौरान उन्हें एक औलाद का सुख भी प्राप्त हुआ। फिर कुछ समय के बाद अंबिका के पति और सास-ससुर उसे और दहेज लाने के लिए दबाव बनाने लगे।

अंबिका अपने माता-पिता को दुखी नहीं देखना चाहती थी, काफी समय तक उसने अत्याचार भी सहन किए। वह बार-बार यह कहती रही है कि पिता और दहेज नहीं दे सकते हैं। उन पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी है, लेकिन ससुरालियों ने उसकी एक न सुनी और उसे प्रताड़ित करना जारी रखा। किसी तरह से यह बात मायके  वालों तक पहुंच गई।
विज्ञापन


माता-पिता ने कई बार अंबिका के सास-ससुर के साथ मिलकर बेटी का घर बसाए रखने के लिए आग्रह किया, लेकिन ससुरालियों पर कोई असर नहीं हुआ। तब अंबिका ने फैसला किया कि दहेज प्रताड़ना के खिलाफ वह आवाज उठाएगी। उसने वुमेन सेल में इस बारे में शिकायत दर्ज करवा दी।

मायके वाले बेटी का घर उजड़ने से ज्यादा उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित होने लगे थे। फिर उन्होंने भी बेटी का सहयोग दिया, ताकि किसी तरह से उनकी बेटी को कोई आंच न आए और बेटी का घर बना रहे। पुलिस के उच्चाधिकारियों को सारी बात बताई तो वुमेन सेल में पति, सास-ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें