चंडीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। बिना हेलमेट बाइक चलाने पर एक नाबालिग को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। मामला सड़क हादसे का है। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। तीसरा नॉर्मल है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिना हेलमेट के बाइक पर जा रहे लड़के पेड़ से जा टकराए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा अरोमा होटल के पास गुरुद्वारे के सामने हुआ।
बाइक पर सवार तीनों लड़के नाबालिग थे। तीनों के नाम मनी, पारस और अतुल बताए जा रहे हैं। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वे मोड़ नहीं ले पाए और संतुलन बिगड़ने के कारण पेड़ से टकरा गए।
हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर तीनों को जीएमसीएच 16 भर्ती कराया। जहां से मनी को उसकी हालत देखते हुए तुरंत पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
पारस की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उसे भी पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पारस के मामले में डॉक्टरों ने अभी कुछ कहने से इंकार किया है। तीसरे नाबालिग अतुल की हालत नॉर्मल है।