फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने खड़ी कार के चारों पहिए खोल ले गए चोर

Sat, 12 Mar 2016 02:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विज्ञापन
चांद नगर इलाके में शुक्रवार को सुबह तड़के  कार के चारों पहिए चोर खोल ले गए। अमित कुमार का कहना है कि उसने अपनी आल्टो कार नंबर जेके02एक्यू, 0242 को रात को घर के बाहर खड़ी की थी। 

सुबह देखा तो उसके चारों पहिए गायब थे। इसके बाद उन्होंने नबावाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। एक दिन पहले ही पुलिस पहिए चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा था। गांधी नगर के नई बस्ती इलाके में भी एक कार के पहिए चोरी हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चालक ने इसकी शिकायत गांधी नगर पुलिस स्टेशन में की है। उसका कहना है कि रात को कार घर के बाहर पार्क की थी, सुबह देखा तो कार के पहिए गायब थे। 

आटो रिक्शा चोरी करने वाला पकड़ा
जम्मू। सरवाल पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चुराने वाले चोर को पकड़ा। 9 मार्च को पुलिस के पास सुभाष नगर के रहने वाले रमेश गुप्ता ने शिकायत की थी कि उसका आटो रिक्शा नंबर जेके02एएन, 5805 चोरी हो गया। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए शुक्रवार को सरवाल के विकास नगर से कुलदीप सिंह को पकड़ा। पूछताछ में उसने कबूला कि उसने ही आटो रिक्शा चोरी किया था। उसके पास से कुछ और वाहन बरामद होने की उम्मीद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें