फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के वाहन से टकराई कार, कई घायल

Sun, 26 Oct 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दंसाल इलाके में एक सैन्य वाहन और कार की टक्कर में एक महिला सहित दो लोग जख्मी हो गए। घायल विजयपुर निवासी अनीता देवी (28) और रमेश सिंह (40) को पहले दंसाल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां से उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया। यहां उनकी हालत में सुधार बताया गया। झज्जर कोटली पुलिस मामले की जांच कर रही है। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग जख्मी हो गए।

जानकारी के अनुसार त्रिकुटा नगर में मेटाडोर की टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया। किश्तवाड़ निवासी मुकेश कुमार (21) को लोगों ने घायल अवस्था में जीएमसी पहुंचाया। पुलिस ने मेटाडोर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर भद्रवाह में कार पलट जाने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार लोगों द्वारा चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग जमा हुए। उन्होंने वाहन में सवार कल्याण सिंह (63)  और रविंद्र कुमार (45) को बाहर निकाला।
विज्ञापन


इसके बाद घायलों को डोडा अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें