फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी बेटी भी चढ़ी आनर किलिंग की भेंट!

विज्ञापन
विज्ञापन
बदचलनी के शक पर एक ही परिवार की दो बहनों की हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने काबूल कर लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि इकबालिया बयान में युवक ने माना है कि उसने दो वर्ष पूर्व अपनी बहन का कत्ल किया और फरार होकर कठुआ में रहने लगा। दूसरी बहन का कत्ल उसने पिछले दिनों किया है।
विज्ञापन


बीते दिन ही 22 वर्षीय रसीला बेगम निवासी जमूला राजोरी का शव डींगा अंब पुलिस चौकी के अधीन मंगलूर गांव से बरामद किया गया था। आरोपी का नाम तनवीर है। पुलिस के अनुसार हत्या की गुत्थी को फिलहाल पूरी तरह से सुलझाने में और समय लगेगा लेकिन प्रारंभिक जांच में यह मामला ऑनर किलिंग का ही लग रहा है।

एसडीपीओ बॉर्डर दिवाकर सिंह ने बताया कि राजोरी की रहने वाली रसीला को एक महीना पूर्व ही राजोरी से मंगलूर आई थी। वह अपने पिता के साथ मंगलूर में अपनी बहन और बहनोई के पास रहने आई थी। कुछ दिनों से वह लापता थी। स्थानीय ग्रामीणों ने शव देखा तो मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में उसके भाई पर संदेह जताया और उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

जान‌िए, आरोपी कैसे कबूला दूसरा जुर्म

पूछताछ में मृतका के भाई तनवीर ने कबूल किया है कि उसने बहन का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। जब उसे कुरेदा गया तो उसने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसने अपनी दूसरी बहन कालो को भी मार डाला था।

उस घटना के बाद से वह कठुआ जिले में ही श्रमिक का काम कर आजीविका कमा रहा था। दोहरे हत्याकांड के पीछे की कहानी और वारदात के साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस इसे ऑनर किलिंग ही मान रही है।

बहरहाल हत्या किन परिस्थितियों में और उसकी साजिश कैसे रची गई इस क्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें