रविवार सुबह बस अड्डे से एक बस छह बजे कठुआ के लिए रवाना हुई। नगरोटा प्रेता के पास यह बस सड़क पर पलट गई। इस हादसे में 11 यात्री जख्मी हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक सड़क पर बस पलटते ही आसपास के लोगों ने घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे के कारण बसोहली-महानपुर मार्ग करीब तीन घंटे तक बंद रहा। बाद में क्रेन से बस को हटाकर यातायात शुरू करवाया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बस बहुत तेज गति से जा रही थी। कच्ची सड़क होने से चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और बस पलट गई। घायलों में चरणदास निवासी कूटा, राजकुमार निवासी बटाड़ा, देवराज निवासी घगरोड, केशव सिंह, नीरज निवासी सांकी, वैष्णो देवी, रोशनी निवासी प्रेया, करनैल सिंह व भोली देवी निवासी पलाख, मोहनी देवी निवासी महानपुर, कृष्णचंद निवासी शिव खोड़ी के नाम शामिल हैं।