फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे पाकिस्तानी को बीएसएफ ने पकड़ा

Tue, 19 Jul 2016 12:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अरनियां
विज्ञापन
इंडो पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जम्मू संभाग के अरनियां से सोमवार रात बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया। पकड़ गया पाकिस्तानी घुसपैठिया रात 10.30 बजे के आसपास विक्रम पोस्ट के पास भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। तभी इसकी भनक सीमा पर तैनात सुरक्षाबलों को लग गई। 
विज्ञापन

 
बीएसएफ के जवानों ने इस घुसपैठिए धर दबोचा। फिलहाल पकड़े गए पाकिस्तानी घुसपैठिए से बीएसएफ के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। पकड़े गए घुसपैठिए की पहचान वारिश (25) के रुप में की गई है। यह युवक पंजाब प्रांत के नरोवाल जिले के जफरवाल तहसील का रहने वाला है। 

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि, प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने हमें बताया कि वह पारिवारिक झगड़े के चलते घर गुस्से में इधर आ गया है और अनजाने में सीमा पार कर गया। वारिश मानसिक रुप से सही है। उसके पास  से किसी प्रकार की कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है। उसके पास से 250 पाकिस्तानी रुपए और तंबाकू के पाउच मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें