फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी

Wed, 10 May 2017 11:23 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
फांसी लगाकर की आत्महत्या - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जम्मू शहर के तालाब तिल्लो इलाके में एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी शादी हुए सिर्फ ढाई महीने ही हुए थे। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


मोनिका पंजाब की रहने वाली थी। उसकी शादी तालाब तिल्लो के विकास लेन में हुई थी। पुलिस के अनुसार एक दिन पहले ही मोनिका ने अपने परिवार के साथ फिल्म देखी और एक होटल में डिनर किया। परिवार में किसी के साथ कोई झगड़ा भी नहीं हुआ।

सुबह करीब आठ बजे उसकी सास ने दरवाजा खटखटाया तो वह बाहर नहीं आई। शक होने पर दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि वह अंदर फंदे से लटकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मोनिका के मायके वाले भी जम्मू पहुंच गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें