फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी

Fri, 24 Mar 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू शहर की नरवाल फल सब्जी मंडी में एक ड्राई फ्रूट व्यापारी के भांजे ने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन कुछ देर उपचार के बाद युवक रोहित गुप्ता (25) ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। 
विज्ञापन


यह घटना सोमवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब राजकुमार गुप्ता एंड सन्स शाप नंबर 36 पर हुई। दुकान के बाहर लगी एक कार से अचानक गोली चलने की आवाज आई। पास खड़े लोगों ने कार में जाकर देखा तो एक युवक के हाथों में पिस्तौल थी और वह खून से लथपथ तड़प रहा था। गोली उसके सीने के बाय तरफ लगी। तुरंत उसे स्थानीय लोगों ने उसी कार में बिठाकर अस्पताल पहुंचाया।

युवक रोहित गुप्ता रिहाड़ी इलाके का रहने वाला था। वह अपने मामा राजकुमार गुप्ता के साथ नरवाल में ड्राई फ्रूट का व्यापार करता था। सोमवार को वह काम के लिए ही नरवाल आया हुआ था। अचानक उसने पिस्तौल निकाली और खुद को गोली मार ली। पिस्तौल मामा के नाम पर है और कार में ही पड़ी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज से भी ज्ञात हो रहा है कि उसने खुद को गोली मारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें