फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर में ब्लाइंड मर्डर से सनसनी

Wed, 06 Jul 2016 12:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को गांव तौचढीया में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए शिनाख्त करवाया लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। मिली जानकारी के अनुसार गांव तौचढीया में मंगलवार शाम को मेन रोड पर पुल के नीचे ग्रामीणों ने एक लाश देखी। 
विज्ञापन


जिसपर तेज धारदार हथियार से वार किया गया था और उसके चेहरे को बुरी तरह से खराब करने की कोशिश की गई थी।  ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी। इस ब्लाइंड मर्डर से इलाके में सनसनी का माहौल है। 

बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों ने घटना स्थल को घेर लिया। वहीं मृतक ने जींस की पैंट और जूते पहन रखे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव की पहचान करने के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। थाना प्रभारी परविंदर सिंह ने बताया कि मृतक का चेहरा बुरी तरह से जख्मी होने की वजह से शिनाख्त नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


 युवक की लाश देखी। युवक के  ऊपर तेज धारदार हथियार से वार किया गया था। ग्रामीमों ने पुलिस को सूचित किया इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें