फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 06 Apr 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
नरवाल चौक ट्रांसपोर्ट नगर यार्ड नंबर-2 के पास बुधवार को टिप्पर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मृतक मूलरूप से लोकिला, डेरा ददिला, जिला संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद सुलेमान (18) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।
विज्ञापन


घायल मोहम्मद इकबाल (40) को जीएमसी में भर्ती करवाया गया है, लेकिन उसकी भी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। दोनों मौजूदा समय में छन्नी रामा में रह रहे थे। हादसे के बाद टिप्पर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। 

पुुलिस ने टिप्पर को सीज करके चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बाइक (जेके 02 एबी 9156) पर सवार होकर मोहम्मद सुलेमान काम के लिए निकला था।
विज्ञापन


पीछे उसका रिश्तेदार मोहम्मद इकबाल बैठा था। जब वे नरवाल चौक के पास पहुंचे, तो यहां एक टिप्पर चालक मोड़ काट रहा था, तभी टिप्पर नंबर (जेके 02 एजे 9234) ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। खून से लथपथ मोहम्मद सुलेमान की कुछ ही देर में घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मोहम्मद इकबाल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल की हालत भी काफी नाजुक बनी हुई है। दोनों परिवार के साथ छन्नी रामा में रह रहे थे और मेहनत-मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें