फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में चली गोली से बच्ची की मौत

Sat, 06 Sep 2014 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में खेल-खेल में चली गोली से एक बच्ची की मौत हो गई। वह अपने भाई बहनों के साथ खेल रही थी। घटना बंहोड गांव की शनिवार की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुलदीप कुमार की पुत्री निकिता ठाकुर (12 वर्ष) घर में भाई-बहन के साथ खेल रही थी। इस दौरान इनमें से किसी बच्चे ने घर में रखी बंदूक उठा लिया।

वे इससे खेलने लगे। इस बीच अचानक गोली चल गई और निकिता को जा लगी। गोली लगते ही बच्चों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया।

आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने निकिता को फर्श पर खून से लथपथ पड़ा देखा। तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बताते हैं कि घटना के वक्त परिवार का कोई वरिष्ठ सदस्य घर पर नहीं था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसएसपी कठुआ मोहनलाल ने बताया कि दुर्घटनावश घर में खेल रहे बच्चों से गोली चल गई और निकिता की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस छानबीन कर रही है। हालांकि, लोग इस बात की भी चर्चा कर रहे थे कि बच्चों के घर में बंदूक में गोली क्यों भरकर रखी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें