फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू यूनिवर्सिटी के छात्र पर तेजधार हथियारों से हमला

Fri, 26 Feb 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के छन्नी रामा इलाके में तीन भाईयों ने मिलकर एक छात्र पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कर लिया है। अभी तक तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने वीरवार को कई जगहों पर छापे मार कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पकड़ नहीं पाए। घायल छात्र जम्मू यूनिवर्सिटी का छात्र है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छन्नी रामा की पांपोश कालोनी का रहने वाला मुजफ्फर अहमद जम्मू यूनिवर्सिटी में पढ़ता है।

बुधवार की देर रात को वह अपनी सफारी कार से घर को जा रहा था। तभी उसका पांपोश कालोनी में रहने वाले तीन सगे भाइयों मुश्ताक अहमद, मुख्तयार अहमद और जमाल दीन ने रास्ता रोका और पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


तीनों में से एक ने मुजफ्फर के सिर पर जोरदार हमला किया और लहूलुहान कर दिया। इसके बाद तीनों वहां से भाग निकले।

घायल छात्र की आवाज सुनकर कुछ लोग उसके पास पहुंचे। घायल ने अपने परिवार को फोन पर हमले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। एसएचओ कुलदीप खजुरिया का कहना है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ 307, 341 और 34 आरपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें