सेना के जवान पर एक युवती को शादी का झांसा देकर कई महीनों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती के परिवार वालों ने कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई। कोर्ट के आदेश पर दोमाना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। आरोपी जवान राज्य से बाहर है और पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए अपनी टीम भेज दी है।
युवती की मेडिकल जांच के बाद मामला दर्ज हुआ है। आरोपी जवान अश्विन कुमार डिग्याना का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार पीड़ित के परिवार वालों ने पुलिस में सबसे पहले इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद परिवार वालों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
युवती ने कोर्ट को बताया कि आरोपी उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय से यौन शोषण करता रहा। अब जब उसने शादी करने के लिए कहा, तो वह आनाकानी करने लगा। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर नंबर 214 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की राज्य से बाहर ड्यूटी है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम भेज दी गई है।