फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेले पाकर छेड़छाड़ करता है जेठ

Mon, 25 Aug 2014 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंग्याल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंजवानी निवासी स्वर्ण सिंह के खिलाफ उसकी ही दो भाभियों ने केस दर्ज करवाया है। एक ने उस पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं तो दूसरी ने दुकानें हड़पने और दहेज का सामान चुराने का आरोप जड़ा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर स्वर्ण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो महिलाओं ने शिकायत दर्ज करवाई है। एक महिला ने शिकायत में कहा कि उसका जेठ उसे अकेले में पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। शिकायत के दिन भी उसने उससे छेड़छाड़ की और जब उसने विरोध किया तो उसके खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग किया।

दूसरी महिला ने बताया कि उसके जेठ ने उसकी दुकानों पर कब्जा कर लिया है। साथ ही घर में रखा दहेज का सामान भी चुरा लिया। गंग्याल थाना प्रभारी के अनुसार दोनों शिकायतों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि स्वर्ण सिंह सीमा पार जाने के क्रम में पकड़ा गया था और लंबे समय तक पाकिस्तान की जेल में कैद रहा। पाकिस्तान से रिहा होने के बाद वह कुंजवानी में ही रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें