अब तक एसिड अटैक जैसे क्राइम से अछूती रही कश्मीर घाटी में एक छात्रा पर दो मनचलों ने तेबाज फेंका है। मामला कश्मीर के नौशेरा का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यहां के एक लॉ कालेज में पढ़ने वाली छात्रा कॉलेज कॉलेज जा रही थी तभी एक कार में आए दो युवकों ने छात्रा पर तेजाब फेंक दिया।
आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए। बता दें कि इस कॉलेज में पढ़ने के लिए देश भर से छात्र-छात्राएं यहां आते हैं पीड़ित छात्रा का नाम सायरा नजीर बताया जा रही है जो अलोची बाग की रहने वाली है।
घटना के बाद पीड़िता को पास के एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। छात्रा की उम्र करीब 21 साल बताई गई है।
घटना के गुस्साए छात्रों ने कॉलेज के बाहर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोपियों को पकड़ने की मांग की। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी छात्रा को काफी समय से परेशान कर रहे थे।