बनिहाल तहसील के चंबलवास इलाके में मजदूरों से भरे एक टिप्पर के बिसलरी नाले में गिर जाने से सात मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में आठ मजदूर घायल हो गए।
पांच मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक की श्रीनगर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सभी घायलों को उप जिला अस्पताल बनिहाल में प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर के अलग-अलग अस्पतालों में रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक ग्रेफ की ओर से नेशनल हाईवे पर मरम्मत का काम चल रहा है। शनिवार शाम काम से छुट्टी होने के बाद टिप्पर में सवार होकर सभी मजदूर रामसू से घरों को लौट रहे थे।