फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर हत्याकांड

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर शहर हत्याकांड में राज्य में मची अफरा तफरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बुलंदशहर में एक इंस्पेक्टर के मारे जाने के बाद जम्मू कश्मीर में भी शुक्रवार को पूरे दिनअफरा तफरी मची रही। कारगिल, सांबा और जम्मू में गोली मारने के कथित आरोपी सेना के जवान की तलाश में पुलिस सैन्य अधिकारियों से लगातार संपर्क में रही।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बुलंदशहर में गोली चलाने वाला आरोपी सेना का जवान है। उसकी ड्यूटी जम्मू कश्मीर में है। कारगिल के एसएसपी डॉ. विनोद कुमार के अनुसार उनके पास भी मीडिया से कई फोन आए। बुलंदशहर से कोई भी पुलिस टीम उनके पास नहीं पहुंची। किसी भी थाने से भी संपर्क नहीं किया गया। एसएसपी जम्मू विवेक गुप्ता ने भी ऐसी किसी टीम द्वारा संपर्क करने से इनकार कर दिया। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू को पकड़ने के लिए बुलंदशहर से पुलिस टीम के साथ एक मजिस्ट्रेट भी मौजूद है। कोर्ट से भी इस टीम ने संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें