जम्मू। बजालता में उत्तर संपर्क क्रांति की चपेट में आकर एक युवक कृष्ण सिंह निवासी बजालता की मौत हो गई। पुलिस अनुसार ट्रेन से कटने के बाद लोगों को सूचना मिली। पुलिस ने शव को जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, अखनूर में सड़क हादसे में घायल एक महिला रेणू देवी को भी जम्मू के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो
जम्मू। जानीपुर क्षेत्र में 18 साल की एक युवती चंद्रकला ने घर में रहस्यमय परिस्थितियों में जहर निगल लिया। उसके मुुंह से झाग निकलने और बेहोशी के कारण पिता ने युवती को अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ब्यूरो