फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकूबाजी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के साईं मंदिर के पास 28 नवंबर को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व चाकूबाजी के मामले में नगर के कुछ लोगों ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर से मिलकर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। कहा कि आरोपी अगर गिरफ्तार नहीं किए गए तो उनके हौसले और बढ़ जाएंगे, फिर कहीं इस तरह की घटना को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन

नगर निवासी शरद मेहरोत्रा के नेतृत्व में जावेद अहमद, मृदुल, मो0 वारिस, गुरफान व शंकरलाल केशरवानी ने शनिवार को एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय से मिलकर वासलीगंज में हुुई घटना पर कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि 28 नवंबर की रात एक फास्टफूड की दुकान पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। घटना बढ़ने पर कुछ अराजकतत्वों ने दो युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया था। घायल साजिद रहमान की तहरीर पर पुलिस साधुवाड़ा निवासी गोलू झा, पंचमुखी बरियाघाट निवासी शिवा गोयल, तरकापुर डीजे कालोनी निवासी रवि पंजाबी समेत एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन






चाकूबाजी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें