शहर में आज तड़के हुए सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गए। यह सड़क हादसा शहर के गांधीनगर इलाके में हुआ। जब यात्रियों से भरी एक मेटाडोर सामने से आ रही एक सैंट्रो कार से टकरा गई।
इस दुर्घटना में मेटाडोर और कार में सवार 6 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। पांच लोगों के प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
यात्रियों के मुताबकि ये हादसा मेटाडोर चालक के दूसरी मेटाडोर से रेस लगाने से घटित हुआ। जिसका मेटाडोर में मौजूद यात्रियोंने विरोध भी किया, लेकिन चालक ने इसे अनसुना कर दिया।
मेटाडोर का चालक हादसे के बाद फरार
घायल हुए लोगों में अवनीश कुमार पुत्र रमेशचंद्र-उधमपुर, प्रिंस वर्मा पुत्र बचनलाल-डिग्याना, मो.ताहिर पुत्र नजीर अहमद-गुज्जरनगर, कमलेश कमार पुत्र एसएन कोहली-रमेश नगर, मंजीत सिंह पुत्र बलदेब सिंह-कोटली, बंटी पुत्र रामलाल-जगती कलोनी शामिल हैं।
मेटाडोर का चालक हादसे के बाद फरार हो गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।
हादसे में टकराई मेटाडोर का नंबर JK02A3055 है। जबकि दूसरा वाहन हरियाणा नंबर का है। इस गाड़ी का नंबर HR26Y5641 है।