जम्मू। छन्नी हिम्मत पुलिस ने रानी तालाब क्षेत्र से म्यांमार निवासी दो लोगों को पकड़ा है। उनसे 29 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इन रुपयों को आतंकी गतिविधियों या किसी अन्य असामाजिक गतिविधियों के लिए मामले में खर्च किया जाना था। इसके लिए पुलिस की छानबीन जारी है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर म्यांमार के नागरिकों को पकड़ा। इनमें से एक की पहचान अब्दुल इस्माईल के तौर पर हुई है। जबकि दूसरे की पहचान गुप्त रखी गई है। पुलिस के अनुसार इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। दोनों के पास इतनी संख्या में भारतीय करेंसी का पकड़ा जाना पुलिस के लिए भी चौंकाने वाला है। सूत्रों के अनुसार जम्मू में कई बांग्लादेशी और म्यांमार के निवासी बसे हैं। जो पाकिस्तान जाकर रोजी रोटी कमाने की तलाश में रहते थे। उन्हें पकड़ा गया और उसके बाद अधिकतर लोग जम्मू में बस गए। अचानक 29 लाख रुपये मिलने का मामला संदिग्ध है और इस मामले में पूछताछ जारी है।