फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: स्कूटी से 44 हजार की नकली नोट बरामद, तीन गिरफ्तार

Sat, 04 Nov 2017 10:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
नकली नोट बरामद - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
पुलिस ने नकली नोटों की खेप ले जा रहे तीन युवाओं को दबोचा। इनसे 44 हजार रुपये की नकली करंसी बरामद की गई है। पकड़े गए युवाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

जिला स्पेशल ब्रांच जम्मू ने एक पुख्ता सूचना के आधार पर दोपहर बाद बिश्नाह के पटेयारी गांव स्थित नीलम पैलेस के पास नाका लगाया।
बाडी ब्राह्मणा से आ रही स्कूटी को जांच के लिए रोका। स्कूटी पर तीन लोग सवार थे। तलाशी के दौरान नोटबंदी के दौरान बंद 2000 रुपये और 500 रुपये के 52 नोट मिले। जांच करने पर यह सभी नोट नकली पाए गए। तीनों युवाओं की पहचान मोहिंदर कुमार व रमेश लाल (दोनों निवासी चक्क बाला आरएस पुरा) और हरमीत सिंह (निवासी संजय नगर जम्मू) के रूप में हुई है।
हरमीत के पास 10 हजार, मोहिंदर के पास 12 और रमेश कुमार के पास 22 हजार रुपये के करंसी मिले। स्कूटी सहित तीनों युवाओं को बिश्नाह पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने पूरी जांच के बाद तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें