गांधीनगर थाना के अंतर्गत वेयर हाउस से सटे तवी रिवर फ्रंट पार्क के नजदीक तवी किनारे खडे़ ट्रक में से चोरों ने सोमवार देर रात 4.66 लाख रुपये चुरा लिए।
पुलिस के मुताबिक रामबन निवासी जसवंत सिंह अपने रिश्तेदार चालक के साथ जम्मू वेयर हाउस सामान में लेने आया था। वह सोमवार रात को ही जम्मू पहुंचा और ट्रकतवी नदी किनारे पार्क के पास खड़ा कर दिया। फिर खाना खाकर जसवंत सिंह और उसका रिश्तेदार चालक दोनों सो गए।
सुबह जब सामान लेने के लिए वेयर हाउस जाने लगे तो देखा कि केबिन के अंदर बनाए सीक्रेट बाक्स में से 4.66 लाख रुपये चोरी हो चुके हैं।
जसवंत सिंह ने पुलिस को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि एसएचओ गांधीनगर बिश्नेश और वेयर हाउस पुलिस चौकी इंचार्ज बलराम मौके पर पहुंचे। जसवंत सिंह ने बताया कि वे ट्रक में ही सोये हुए थे। न शीशे खुलने की आवाज आई है और न केबिन खुला। बावजूद ट्रक में रखे पैसे गायब निकल गए।