फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा: वैष्णो देवी गए परिवार ने की आत्महत्या

Wed, 28 Jan 2015 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां के होटल एशिया श्रीपति में ठहरे दंपति और नौ वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जबकि नौ वर्षीय बेटी बाल-बाल बच गई। प्रथम चरण की जांच में यह मामला जहर निगल कर आत्महत्या का लग रहा है। होटल के कमरे से जूस का डिब्बा और गिलास बरामद किए गए हैं, जिसकी जांच फारेंसिक टीम कर रही है। पुलिस ने फिलहाल धारा 174 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे उधमपुर निवासी युवा दंपति सतीश वर्मा और मोनिका वर्मा अपने जुड़वां बच्चे नौ वर्षीय बेटी दीक्षा और बेटे धीरज वर्मा के साथ होटल एशिया श्रीपति पहुंचे। परिवार टाटा इंडिका कार (जेके14बी-8316) में आया था।

होटल में प्रवेश के समय परिवार पूरी तरह से सामान्य नजर आ रहा था। बुधवार की सुबह इस दंपति की बेटी दीक्षा वर्मा ने होटल के रिसेप्शन पर जानकारी दी कि उसके मम्मी, पापा और भाई कमरा नंबर 214 में बेहोश पड़े हैं। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस जब पहुंची तो तीनों मृत पड़े थे। मृतकों के घर वालों को भी इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


एसडीपीओ रवेल चौधरी ने बताया कि यह मामला जहर निगलने आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि जांच की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार वालों को सौंप दिया गया। होटल स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त परिवार ने होटल में चैक इन के बाद करीब चार बजे भोजन भी किया था।

रात का खाना होटल के बाहर ही खाया था। इस परिवार के होटल में चैक इन के दौरान रिसेप्शन पर मौजूद पवन सिंह के अनुसार पीडि़त परिवार को देख कर किसी भी प्रकार का अनुमान नहीं लगाया जा सकता था कि वह किसी प्रकार की परेशानी से रूबरू हैं।

बताया जाता है कि ज्वेलरी का कारोबारी इस पीडि़त परिवार का इन दिनों दुर्भाग्य पीछा नहीं छोड़ रहा था। वह कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था। कर्ज के कारण धमकियां भी मिली थी। पिछले दिनों दुकान में चोरी भी हो गई थी। उसका एक्सडेंट भी हो गया था। लगातार नुकसान झेलने के कारण वह तंग था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें