जम्मू। जीएमसी के इमरजेंसी बाथरूम के डस्टबिन में बुधवार सुबह एक भ्रूण के मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि तड़के भ्रूण को कोई बाहर से लाया और यहां कोई में फेंककर चला गया। जीएमसी में कोई गायनी यूनिट नहीं है। भ्रूण को अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। अस्पताल के अधीक्षक डा. दारा सिंह का कहना है कि मामले की पुलिस जांच कर रही है।
जीएमसी के पुराने इमरजेंसी ब्लाक में मरीजों और तीमारदारों की काफी भीड़ रहती है, लेकिन तड़के भीड़ कम होती है। बुधवार सुबह किसी ने डस्टबिन में लिफाफे में लिपटे एक भ्रूण को देखा तो इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी। इसकी सूचना पाकर अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। पुलिस ने भ्रूण को शवगृह में पहुंचाया गया।
पुलिस इमरजेंसी में लगे सीसीटीवी खंगाल कर आने वाले लोगों की जांच कर रही है। इस घटना की दिनभर अस्पताल में चर्चा रही। पिछले कई सालों में यह पहला मामला आया है जब अस्पताल के किसी बाथरूम में भ्रूण मिला हो।