फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से कार नहर में गिरी, पिता पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दोमाना के पास रविवार की सुबह करीब ग्यारह बजे एक कार नहर में जा गिरी, जिससे उसमें सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई और मां-बेटी को लोगों ने बमुश्किल बचा लिया। हादसे का शिकार परिवार डूमी इलाके का रहने वाला है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक डूमी निवासी राम पाल शर्मा अपनी पत्नी, बेटे सयंम और बेटी के साथ कार में सवार होकर जम्मू की तरफ जा रहे थे। जब कार डोमाना के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे एक वाहन ने उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रामपाल की कार बेकाबू होकर सीधे नहर में जा गिरी। हादसा होते ही आसपास के लोग बचाव कार्य के लिए दौड़ पड़े। जब तक कार में सवार लोगों को निकाला जाता, तब तक फ्रंट सीट पर बैठे कार चाला रहे रामपाल और उसके बेटे की मौत हो चुकी थी। जबकि पिछली सीट पर सवार उसकी पत्नी और बेटी की हालत गंभीर थी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

...वरना पूरे परिवार का हो जाता अंत
जहां पर हादसा हुआ, वहां हमेशा वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। हादसा होते ही वाहन चालकों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने नहर से कार में सवार लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू हो गया। यदि थोड़ी-सी भी देर होती तो कार में सवार पूरे परिवार का अंत हो जाता। रामपाल शर्मा सेना से रिटायर थे। उनकी पत्नी और बेटी को जीएमसी पहुंचाया गया। दोनों को उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


गांव में पसरा सन्नाट
इस हादसे को लेकर गांव डूमी में सन्नाटा पसरा हुआ है। पिता-पुत्र के शव जैसे ही गांव में पहुंचे तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। हादसे में बाल-बाल बची महिला अपने पति और बेटे के शव को देखकर बार-बार बेहोश हो रही थी। वहीं हादसे में बीच लड़की अपने पिता और भाई के शव को देख सुधबुध खो रही थी। लोग उनको ढांढस बंधाते रहे। इस दृश्य से वहां मौजूद लोगों का दिल पसीज रहा था।

निजी नौकरी पर जाने वाले थे
सूत्रों का कहना है कि मृतक रामपाल सेना से रिटायर होने के बाद पंजाब में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वह घर पर छुट्टी आए थे। रविवार को उन्होंने सोचा की वापस जाने से पहले अपने साले के घर से होकर आते हैं। वह अपने परिवार के साथ ससुराल आ रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें