फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला मुठभेड़ में मारा गया था आईईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला सेक्टर के बोनियार में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया आतंकी आईईडी एक्सपर्ट था। दक्षिण कश्मीर में कई युवाओं को वह आईईडी बनाने की ट्रेनिंग दे चुका था।
विज्ञापन

सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बारामुला सेक्टर के बोनियार में सुरक्षाबलों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में मारा गया आतंकी अबु लुकमान था। वह वर्ष 2017 में पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसपैठ कर दाखिल हुआ था। उसके बाद वह दक्षिणी कश्मीर के अवंतीपोरा और त्राल में जैश-ए-मोहम्मद की कमान संभाल रहा था। बताया गया कि लुकमान इस साल की शुरुआत में उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सक्रिय हुआ और तीन दिन पहले ही वह बारामुला आया था। यहां से वह पाकिस्तान लौटने की फिराक में था।
सूत्रों के मुताबिक अबु लुकमान ए-कैटेगरी का आतंकी था। वह आईईडी बनाने में एक्सपर्ट था। दक्षिणी कश्मीर में वह कई स्थानीय आतंकियों को आईईडी बनाने का प्रशिक्षण दे चुका था। उसे इसी काम के लिए कश्मीर भेजा गया था। अपना काम पूरा करने के बाद वह पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारों पर लौटने की कोशिश में था। इसी के चलते वह दक्षिणी कश्मीर से पहले बांदीपोरा और फिर बारामुला पहुंचा था। मारे गए आतंकी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो में भी देखा गया था, जिसमें वह अपने सहयोगियों लतीफ टाइगर, हिजबुल के तारिक मोलवी के साथ दक्षिण कश्मीर में एक सेब के बाग में छिड़काव कर रहा था।
विज्ञापन

बता दें कि यह सेना की 6 जैकलाई, 53 बटालियन सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के संयुक्त ऑपरेशन में मुठभेड़ के दौरान अबु लुकमान मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें