फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पर खाई में गिरा, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। डोडा जिले की मरमत तहसील अंतर्गत आने वाले लब्ड के पास रेत से भरा ट्रक सोमवार को खाई में गिर गया। इस हादसे में उसमें सवार चालक और एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों में कड़ी मशक्कत से दोनों को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गोहा से मंगोटा की और रेत ले जा रहा ट्रक जेके02एबी -9158 सोमवार दोपहर करीब पौने एक बजे जैसे ही लब्ड के निकट पहुंचा कि ट्रक चालक से बेकाबू हो गया और वह सीधे वह सड़क से नीचे 400 फुट गहरी खाई में जा गिरा। घटना के तुरंत बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस के जवानों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। खाई में गिरे ट्रक से दो लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों की पहचान परवेज अहमद पुत्र रुस्तम निवासी पुल डोडा और किशोर नईम अहमद (14) पुत्र इखलाक निवासी लब्ड के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया।

नईम के लिए यमदूत बनकर खड़ा था ट्रक
नया कपड़ा सिलवा कर घर लौट रहा था किशोर
स्थानीय निवासी मशकूर ने बताया कि रास्ते पर यातायात बाधित होने के कारण टिप्पर सुबह से ही लब्ड नाला के पास रेत लेकर खड़ा था। जैसे ही रास्ता खुला ट्रक वहां से चला। नईम नए सिलाए हुए कपड़े लेकर दुकान से घर लौट रहा था। वह उसी ट्रक पर सवार हो गया। परंतु होनी को कुछ और ही मंजूर था। ट्रक थोड़ी ही देर में हादसे का शिकार हो गया और नईम की मौत हो गई। ट्रक जैसे सुबह से नईम के लिए यमदूत की तरह खड़ा था। हादसे की खबर मिलते ही किशोर नईम के परिवार और गांव में शोक की लहर दौर गई। डोडा के पूर्व विधायक व राज्य मंत्री शक्ति राज परिहार ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और राज्यपाल से मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें