राजोरी। मुगल रोड से कश्मीर घाटी की और जाने वाले पशु तस्करो के दो बढ़े प्रयासों को विफल बनाते हुए राजोरी पुलिस ने सोमवार को 43 पशुओं को तस्करों के चंगुल से मुक्त करवा दिया।
एसएसपी जुगल मन्हास के अनुसार राजोरी थाने की पुलिस की एक टीम एसएचओ राजोरी अजाज हैदर की अगुवाई में शहर में गश्त पर थी। जब चार वाहनों को दरहाली पुल की तरफ तेजी से निकलते हुए पाया गया, जिनका पीछा किया गया। वहीं पुलिस की भनक लगते ही तीन वाहन चालक अपने वाहनों को पुल के पास खड़े कर मौके से फरार हो गए, जबकि एक चालक राहत इकबाल को पुलिस ने दबोच लिया, जो पास के नाले में भागने की कोशिश कर रहा था। वहीं पुलिस ने चार वाहनों को मौके पर जब्त किया और उन चार वाहनों में से 28 पशुओं को मुक्त करवा दिया।
उधर एसएचओ कोटरंका मुस्तज अहमद के नेतृत्व में कोटरंका पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम मंदिर गाला साकरी रोड पर गश्त पर थी जब दो वाहनों को पशुओं से लाद कर जाते हुए देखा गया। वहीं पुलिस को देख वाहन चालक वाहन छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों से 15 पशु मुक्त करवा दिए।