जम्मू/सांबा। जिले के चिलाढंगा की ओर जा रही एक मिनी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार 19 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए छह लोगों को जीएमसी लाया गया।
शनिवार दोपहर बाद सांबा से चिलाढंगा की तरफ मिनी बस नवंबर जेके 21-5863 जैसे ही नंगल गांव के पास पहुंची कि चालक से बस अनियंत्रित हो गई और वह खाई में जा गिरी। बस कंडक्टर चला रहा था। उसमें 19 यात्री सवार थे। बस के खाई में गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्रियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और साथ ही पुलिस को भी सूचित कर दिया। लोगों ने बस में फंसे में यात्रियों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने भी लोगों की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बस में सवार 19 यात्री घायल हो गए जिनमें से छह यात्रियों को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार देकर कर उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
----
रेफर किए गए घायल
राजेशवर सिंह निवासी चिलाढंगा, गीता देवी निवासी बदवाल, शालू शर्मा निवासी रैत, राज कुमार निवासी न्यू प्लाट जम्मु, अंश निवासी बदवाल और हिना देवी निवासी न्यू प्लाट जम्मू।
---
जिला अस्पताल में उपचाराधीन
हमीता देवी निवासी ब्लोढ़, प्रीना देवी निवासी मरकोली, राज कुमार निवासी बाडियां, रेखा देवी निवासी दडुई, पूजा देवी निवासी दडुई सांबा, सूरम चंद निवासी नंगल, नितिन निवासी रजूर, रमेश नाथ निवासी कालू चक, वियासो देवी निवासी बाड़ा, दलजीत कुमार निवासी बाडा, नीलम देवी निवासी सरना, शकुंतला देवी निवासी नंगा चक और पराची देवी निवासी दौड़ा सांबा।