श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के दो और युवाओं के आतंकवाद में शामिल होने के फोटो वायरल हुए हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन कश्मीर घाटी में आए दिन स्थानीय युवाओं की हाथों में बंदूकें लेकर फोटो वायरल होने और उनके आतंकवाद में शामिल होना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है।
वायरल हुई एक फोटो में शोपियां जिले के मोलू छत्तरगाम का मोलवी तारिक शमीम एके-47 राइफल के साथ दिख रहा है। फोटो पर दी गई जानकारी के अनुसार मोलवी तारिक शमीम उर्फ मुफ्ती वकास आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में दो अप्रैल को शामिल हुआ है। दूसरी फोटो में बिजबिहाडा के ओवैस अहमद मलिक को हाथों में एके-47 लिए देखा जा सकता है। फोटो के अनुसार ओवैस उर्फ मुसैब आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ है।