रियासी। चिनाब दरिया के किनारे स्थित नंबला क्षेत्र में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ लटका हुआ पाया गया। ज्योतिपुरम पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार शव के ऊपरी हिस्से पर कोई भी कपड़ा नहीं था ।
शव के गले में मृतक की टीशर्ट लिपटी थी। पेड़ के साथ लटकने के बाद मृतक के दोनों पांव भी जमीन के साथ लगे हुए थे। पुलिस ने इस संदर्भ में 174 सीआरपीसी के तहत केस को दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान मोहम्मद मुश्ताक निवासी बिड्डा के रूप में हुई है। ब्यूरो