फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर पर पुलिसकर्मी के अपहरण का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। एक प्रापर्टी के खिलाफ एक पुलिसकर्मी का अपहरण करने का मामला दर्ज हुआ है। वहीं जब उक्त प्रापर्टी डीलर को मामले का पता चला तो उसने ने खुद ही पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया। उसने इस मामले को एक साजिश बताया।
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर की पहचान जोनी कुमार निवासी कोटली चाड़का के रूप में हुई है। जबकि पुलिसकर्मी की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र चुनी लाल निवासी सरोर के रूप में हुई है। अपहरण की सूचना पीसीआर जम्मू से दी गई है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार पुलिसकर्मी प्रवीण कुमार ने जोनी से प्रापर्टी खरीदी थी, जिसके भुगतान के लिए करीब 13 लाख रुपये के चेक जोनी को दिए थे, परंतु खाते में राशि न होने से चेक बाउंस हो गए थे। जिस पर जोनी ने उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ बिश्नाह मुंसिफ कोर्ट में केस दायर कर दिया। मंगलवार को प्रवीण की पेशी थी, और वो एक महिला वकील के साथ कोर्ट आया था, जिस पर उसने जोनी से कहा कि वह राशि के 13 लाख रुपये देने को तैयार है और वो अपना केस वापस ले ले। उसी बात को लेकर वो मेरी कार में बैठ गया। हमने एक दुकान पर बैठ कर कोल्ड ड्रिंक्स पी और वापस आ गए।
उसके बाद प्रवीण की ओर से अपहरण का ड्रामा रचा और पीसीआर जम्मू में इसकी सूचना दी। जब बिश्नाह पुलिस द्वारा सूचना दी गई तो मैंने खुद ही थाने में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

उधर मौजूदा समय में पुलिसकर्मी प्रवीण कुमार गांधी नगर अस्पताल में दाखिल है और जोनी पर अपहरण के बाद मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने जोनी की गाड़ी नंबर जेके 02 बीएन 9931 को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें